ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 31 January 2026

Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत विशेष हेल्थ कार्ड कैंप, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सेहत योजना को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज नितिन कोहली ( Nitin Kohli )) की पहल पर मुख्य कार्यालय में एक विशेष हेल्थ कार्ड कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप के माध्यम से हजारों नागरिकों को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है, जबकि बड़ी संख्या में परिवारों का पंजीकरण पहले ही सफलतापूर्वक किया जा चुका है। यह कैंप आम जनता के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ने का एक भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रहा है। मुख्यमंत्री सेहत योजना आज़ादी के बाद देश के इतिहास की सबसे बड़ी और सबसे व्यापक स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं में से एक मानी जा रही है। इस योजना के तहत बिना किसी आय सीमा, बिना किसी शर्त और बिना किसी प्रतिबंध के हर पंजाबी नागरिक को 10 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। अमीर हो या गरीब, सरकारी नौकरी में हो या निजी क्षेत्र में—इस योजना में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाता। इसका मुख्य उद्देश्य बीमारी के साथ आने वाले आर्थिक बोझ और इलाज से जुड़े डर को पूरी तरह समाप्त करना है। [caption id="attachment_88512" align="aligncenter" width="1200"] Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader Nitin Kohli Jalandhar AAP Leader[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत घुटना प्रत्यारोपण से लेकर किडनी ट्रांसप्लांट, हृदय रोगों से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक, 2,000 से अधिक छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज, ऑपरेशन और सर्जरी पूरी तरह मुफ्त और कैशलैस रूप में उपलब्ध कराई जाती है। मरीज के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज पूरा होने और स्वस्थ होकर घर लौटने तक की जिम्मेदारी भी सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाती है। पंजाब और चंडीगढ़ में 900 से अधिक सरकारी और निजी अस्पताल इस योजना के अंतर्गत एंपैनल्ड हैं।

आम नागरिक का मूल अधिकार

मुख्यमंत्री सेहत योजना अरविंद केजरीवाल जी की दूरदर्शी और जन-केंद्रित सोच तथा मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के मजबूत, ईमानदार और निर्णायक नेतृत्व में शुरू की गई एक ऐतिहासिक पहल है। इस योजना ने स्वास्थ्य सुविधाओं को किसी विशेष वर्ग का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर आम नागरिक का मूल अधिकार बना दिया है। समानता, सम्मान और भरोसे की भावना के साथ लागू की गई यह योजना अमीर-गरीब के किसी भी भेद के बिना सभी को समान स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। [caption id="attachment_101150" align="aligncenter" width="1200"] जालंधर सेंट्रल में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत विशेष हेल्थ कार्ड कैंप जालंधर सेंट्रल में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत विशेष हेल्थ कार्ड कैंप[/caption] नितिन कोहली का स्पष्ट विज़न है कि मुख्यमंत्री सेहत योजना का लाभ जालंधर सेंट्रल के सभी 22 वार्डों और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे। इसी सोच के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे। उनका मानना है कि योजनाएं तभी सार्थक होती हैं जब वे कागज़ों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर आम लोगों की ज़िंदगी में वास्तविक बदलाव लाएं, और इसी प्रतिबद्धता के साथ इस योजना को धरातल पर लागू किया जा रहा है। लोगों की बढ़ती भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए आने वाले सप्ताह रामामंडी स्थित कार्यालय में भी विशेष हेल्थ कार्ड कैंप की शुरुआत की जाएगी, ताकि उस क्षेत्र के अधिक से अधिक नागरिकों को अपने घर के नज़दीक पंजीकरण की सुविधा मिल सके और वे मुख्यमंत्री सेहत योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। यह पहल जालंधर सेंट्रल में स्वास्थ्य सुरक्षा को हर घर तक पहुंचाने की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम मानी जा रही है।