Monday, 08 June 2026
हरियाणा
Haryana News: कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन हेतु विशेष ट्रेन रवाना, सीएम नायब सिंह सैनी ने दिखाई हरी झंडी
डेली संवाद, हरियाणा।
Haryana News: हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कुरुक्षेत्र से श्रद्धालुओं के लिए सोमनाथ दर्शन हेतु विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वातावरण भक्तिमय रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पहले भी श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम, प्रयागराज और श्री हजूर साहिब, नांदेड़ जैसे पवित्र स्थलों की यात्रा कराई जा चुकी है, जिसके लिए विशेष बसों और ट्रेनों का संचालन किया गया।