ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 12 October 2025

Sports News: पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता

डेली संवाद, भिलाई। Sports News: नेशनल गतका ऐसोसिएशन आफ़ इंडिया (एनजीएआई) द्वारा आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप 2025 आज छत्तीसगढ़ के भिलाई में पारंपरिक जंगजू कला और खेल कौशल के शानदार प्रदर्शन के साथ संपन्न हुई। तीन दिनों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के साथ पंजाब के गतकेबाज़ों को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया, जबकि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अपने साहस, सटीकता और कर्मठता से दिल जीतते हुए उपविजेता का खिताब जीता। [caption id="attachment_88923" align="aligncenter" width="1200"]  पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता[/caption]

पंजाब को मिला पहला स्थान

लड़कों के वर्ग में, पंजाब (Punjab) ने दमदार मुकाबलों और बेहतरीन तकनीकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि छत्तीसगढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। हरियाणा और उत्तराखंड ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने पहला स्थान, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर और पंजाब और हरियाणा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के शिक्षा एवं ग्रामीण उद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। [caption id="attachment_88926" align="aligncenter" width="1200"]  पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता[/caption]

गतका केवल एक खेल नहीं है

इस अवसर पर बोलते हुए, मंत्री महोदय ने कहा, कि गतका केवल एक खेल नहीं है बल्कि यह भारत की गौरवशाली मार्शल विरासत का एक हिस्सा है जो अनुशासन, साहस और आत्म-संयम सिखाता है। छत्तीसगढ़ सरकार इस पारंपरिक कला में युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य भर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में गतका का जोरदार प्रचार-प्रसार करेगी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

उन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाले और खेल के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा देने वाले एक सफल आयोजन के लिए नेशनल गतका ऐसोसिएशन व न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ को बधाई दी।

खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने खिलाड़ियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा, कि गतका खिलाड़ियों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, सम्मान और टीम वर्क भारत के प्रत्येक युवा एथलीट के लिए एक मिसाल कायम करता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं को इस मार्शल खेल में सक्रिय रूप से भाग लेने और राज्य का नाम रोशन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकारी सदस्य मनीष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेशनल गतका ऐसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, एशियाई गतका महासंघ के कार्यकारी सदस्य और न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू, महासचिव जसवंत सिंह और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल भी उपस्थित थे। [caption id="attachment_88925" align="aligncenter" width="1200"]  पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता पंजाब के गतकाबाज़ बने राष्ट्रीय चैंपियन, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी उपविजेता बनकर दिल जीता[/caption]

उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना

अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और सभी भारतीय राज्यों में गतका की पहुँच बढ़ाने के लिए एनजीएआई की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। समापन दिवस पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें जूनियर गतका स्टार का पुरस्कार चंडीगढ़ के सतवंत सिंह खालसा को और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार चंडीगढ़ की सुनेहा को मिला। सबसे होनहार खिलाड़ी का पुरस्कार रमनदीप सिंह पंजाब को मिला। डिंपल कुमारी (छत्तीसगढ़) को सर्वश्रेष्ठ गतका-सोटी खिलाड़ी और जसकीरत सिंह (हरियाणा) को सर्वश्रेष्ठ फरी-सोटी खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। जगजोत सिंह (उत्तराखंड) को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज और महिला वर्ग में इशकप्रीत कौर (पंजाब) को सर्वश्रेष्ठ गतकाबाज घोषित किया गया।