Saturday, 08 November 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Sports News: द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Sports News: उत्कृष्ट कौशल, सटीकता और मार्शल जज़्बे का प्रदर्शन करते हुए पंजाब ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की और कर्नाटक के बेंगलुरु सिटी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दूसरे नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स–2025 में ओवरऑल गतका चैम्पियनशिप अपने नाम की। हरियाणा ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर भारत की पारंपरिक मार्शल कला गतका प्रतियोगिता खेलों का मुख्य आकर्षण रही। दो दिनों तक चले रोमांचक और तीव्र मुकाबलों में पंजाब
(Punjab)
के लड़के और हरियाणा की लड़कियों ने अपनी अटूट एकाग्रता और उत्कृष्ट तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया।
द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता[/caption]
लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान
हरियाणा के लड़के और पंजाब की लड़कियों उपविजेता रहीं, जबकि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने लड़कों के वर्ग में तीसरा स्थान साझा किया तथा चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश की टीमों ने लड़कियों के वर्ग में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। गतका प्रतियोगिता का उद्घाटन मॉडर्न पिथियन कल्चरल गेम्स के संस्थापक एवं पिथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन बिजेंद्र गोयल ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच किया। बाद में द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स की आयोजन कमेटी के चेयरमैन बी. एच. अनिल कुमार, आईएएस, ने सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन किया।जीवंत विरासत को प्रदर्शित किया
समापन दिवस पर हुए गतका फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट हरजीत सिंह ग्रेवाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों की उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन ने भारत की प्राचीन मार्शल परंपरा की जीवंत विरासत को प्रदर्शित किया है, जहाँ साहस और सौम्यता का संगम दिखाई देता है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इस समारोह में सुखचैन सिंह कलसानी, जसप्रीत सिंह सैनी, आरती दिवान, श्रीजिथ सुरेन्द्र, प्रशिक्षक वेणुगोपाल वेलोली (बेंगलुरु) तथा वरिष्ठ गतका कोच जगदीश सिंह, रेफरी हरनाम सिंह, हरसिमरन सिंह, अमृतपाल सिंह, जशनप्रीत सिंह, शैरी सिंह, नरिंदरपाल सिंह और अमन सिंह छत्तीसगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। [caption id="attachment_91850" align="aligncenter" width="1200"]
द्वितीय नेशनल कल्चरल पिथियन गेम्स में पंजाब ने जीता ओवरऑल चैम्पियनशिप खिताब, हरियाणा रहा उपविजेता[/caption]
गतका-सोटी टीम इवेंट
- हरियाणा की अशमीत कौर, जसकीरत कौर और अर्जमीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते।
- पंजाब की दमनप्रीत कौर, रमनप्रीत कौर और पवनीत कौर ने रजत पदक प्राप्त किए।
- चंडीगढ़ की गुरमनप्रीत कौर, नवदीप कौर और रवनीत कौर तथा आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा, कडियाला बाला चंदना प्रिया और जी. दीफी ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्राप्त किए।
गतका-सोटी व्यक्तिगत इवेंट
- पंजाब की पवनीत कौर ने स्वर्ण
- चंडीगढ़ की हरमनप्रीत कौर ने रजत
- आंध्र प्रदेश की बडेपल्ली दीक शिथा कांस्य पदक
- हरियाणा की कश्मीर कौर ने कांस्य पदक
फर्री-सोटी टीम इवेंट
- हरियाणा की एकमजोत कौर, अर्जमीत कौर और हर्सिमरप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीते।
- चंडीगढ़ की जीनल, हरमनप्रीत कौर और जशनप्रीत कौर ने रजत, जबकि पंजाब की मेहकदीप कौर, रमणदीप कौर और प्रभलीन कौर तथा छत्तीसगढ़ की निधि, विधि और डिम्पल ने कांस्य पदक साझा किए।
फर्री-सोटी व्यक्तिगत इवेंट
- पंजाब की गुरसिमरन कौर ने स्वर्ण पदक जीता
- हरियाणा की अर्जमीत कौर को रजत मिला
- आंध्र प्रदेश की एम. धात्री मोगधारम्मा और चंडीगढ़ की जशनप्रीत कौर ने कांस्य पदक साझा किए।