Thursday, 05 June 2025
पंजाब
Punjab News: नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा - हरजोत बैंस
डेली संवाद, चंडीगढ़/रूपनगर।
Punjab News: हिंद की चादर नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी दिवस समारोहों के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धालुओं और संगत की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, जिसके लिए गुरु नगरी श्री आनंदपुर साहिब और कीरतपुर साहिब का चौतरफा विकास करवाया जाएगा।
नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा - हरजोत बैंस[/caption]
शहीदी समारोहों संबंधी विशेष बैठक
इन विचारों का प्रकटावा स. हरजोत सिंह बैंस, कैबिनेट मंत्री, शिक्षा और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब ने आज डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, रूपनगर में जिले के सभी अधिकारियों की शहीदी समारोहों संबंधी रखी एक विशेष बैठक के मौके पर किया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल उन्होंने कहा कि शहीदी समारोह नवंबर महीने में आयोजित होंगे और पंजाब सरकार द्वारा इन समारोहों को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, जबकि इस पवित्र अवसर पर देश-विदेश से लाखों संगतें शहीदी समारोहों में पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।सेवा करने का मौका मिला
उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहीदी समारोहों के दौरान सेवा करने का मौका मिला है, जिसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को सेवा की भावना से अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए और समारोहों की समग्र रूपरेखा के अनुसार प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए उनकी सुविधा के लिए पंजाब सरकार द्वारा टेंट सिटी का प्रबंध किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और बेहतर आवाजाही सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। [caption id="attachment_73576" align="alignnone" width="1200"]
नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस श्री आनंदपुर साहिब में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा - हरजोत बैंस[/caption]