ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 31 August 2026

St Soldier News: सेंट सोल्जर एलीट स्कूल में सीआईएससीई प्रोफेशनल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन

St Soldier News: सेंट सोल्जर एलीट स्कूल में सीआईएससीई प्रोफेशनल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, जालंधर विहार में “मध्य चरण में चिंतनशील एवं जिज्ञासा-आधारित कक्षाओं का निर्माण” विषय पर दो दिवसीय प्रोफेशनल डेवलपमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

यह वर्कशॉप काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स सीआईएससीई द्वारा शिक्षण पद्धतियों को मजबूत करने और नवाचारपूर्ण, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। वर्कशॉप की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल रितु चावला के प्रेरणादायक संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए स्कूल की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।

st soldr.jpg

सत्रों का संचालन प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं मेंटर डॉ. गौरव कपूर ने किया, जिन्हें भारत, यूएइ और सिंगापुर में 23 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव प्राप्त है। वर्कशॉप के दौरान शिक्षकों ने चिंतनशील कक्षाएँ, जिज्ञासा-आधारित पाठ, विचार-मंथन, प्रश्न दीवारें शब्द दीवारें प्रभावी प्रश्न पूछने की तकनीकों और आधुनिक लेसन प्लांनिग जैसी व्यावहारिक रणनीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इंटरैक्टिव सत्रों में विद्यार्थियों में जिज्ञासा, आलोचनात्मक सोच, सहयोग और सक्रिय सहभागिता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। वर्कशॉप में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली के विभिन्न सीआईएससीई से संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल की प्रिंसिपल रितु चावला ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए डॉ. गौरव कपूर का आभार व्यक्त किया और सभी शिक्षकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की।