Saturday, 27 June 2026
एजुकेशन
St Soldier News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट संस्थान के पूर्व छात्र ने कनाडा में सू-शेफ बनकर बढ़ाया संस्थान का गौरव
डेली संवाद, जालंधर।
St Soldier News: कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ने एक बार फिर सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। संस्थान के पूर्व छात्र कमल कुमार शर्मा ने कनाडा के प्रतिष्ठित अर्ल्स किचन एंड बार में सू- शेफ के पद पर कार्यरत होकर अपनी सफलता की नई मिसाल कायम की है।
अपनी प्रेरणादायक सफलता की कहानी साझा करते हुए कमल कुमार शर्मा ने बताया कि सेंट सोल्जर से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने करियर की शुरुआत की। निरंतर सीखने की लगन, कड़ी मेहनत और व्यावहारिक अनुभव के बल पर उन्होंने अपने पाक-कला कौशल को लगातार निखारा।
[caption id="attachment_22176" align="aligncenter" width="1200"]
सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट संस्थान के पूर्व छात्र ने कनाडा में सू-शेफ बनकर बढ़ाया संस्थान का गौरव[/caption]
सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट संस्थान के पूर्व छात्र ने कनाडा में सू-शेफ बनकर बढ़ाया संस्थान का गौरव[/caption]