Tuesday, 26 May 2026
एजुकेशन
St. Soldier News: सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा चलाया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
डेली संवाद, जालंधर।
St. Soldier News: सेंट सोल्जर नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों द्वारा भीषण गर्मी के मौसम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करने हेतु सराहनीय पहल की गई। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, हाइड्रेटेड तथा गर्मी से संबंधित बीमारियों से सुरक्षित रहने के बारे में शिक्षित करना था।
Weather [/caption]
अधिक से अधिक पानी पीए
अभियान के दौरान नर्सिंग विद्यार्थियों ने खांबरा और खुर्ला किंगरा के लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने तथा ताजे फलों, जूस और पौष्टिक भोजन का सेवन करने के लिए प्रेरित किया ताकि शरीर में ऊर्जा और पानी की मात्रा बनी रहे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर जाने से बचने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी ताकि भीषण गर्मी में ठंडक और आराम महसूस किया जा सके। विद्यार्थियों ने व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और अस्वच्छ सड़क किनारे मिलने वाले खाद्य पदार्थों से बचने के महत्व के बारे में भी जानकारी दी ताकि मौसमी संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। [caption id="attachment_74356" align="aligncenter" width="1200"]
Weather [/caption]