Friday, 12 December 2025
पंजाब
Punjab News: राज्य चुनाव आयोग ने IAS/ वरिष्ठ PCS अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक किया नियुक्त
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: राज्य में 14.12.2025 को होने जा रहे ज़िला परिषद और पंचायती समितियों के आम चुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस संबंध में आयोग द्वारा सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
आयोग द्वारा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों और आम जनता को सूचित किया जाता है कि सभी ज़िलों में आइ.ए.एस./ वरिष्ठ पी.सी.एस. अधिकारियों को ‘चुनाव पर्यवेक्षक’ नियुक्त किया गया है, जो आज से लेकर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक अपने-अपने ज़िले में मौजूद रहेंगे और आवश्यकता अनुसार राज्य चुनाव आयोग को इन चुनावों संबंधी सूचित करते रहेंगे।