Wednesday, 29 April 2026
पंजाब
Punjab News: मलेरिया और डेंगू रोकने के लिए राज्यभर में फॉगिंग अभियान का आदेश, मंत्री संजीव अरोड़ा ने दिए सख्त निर्देश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली तथा स्थानीय निकायों से संबंधित कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज राज्यभर के सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त उपायुक्तों को मलेरिया, डेंगू तथा अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डेंगू और मच्छरों के माध्यम से फैलने वाली अन्य बीमारियां जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं और यदि इन्हें प्रभावी ढंग से नियंत्रित न किया जाए तो कीमती जानों का नुकसान हो सकता है।