ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 November 2025

Stray Dogs Attack: आवारा कुत्तों के काटने पर अब मिलेगा 5 लाख रुपए का मुआवजा, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डेली संवाद, कर्नाटक। Stray Dogs Attack: आवारा कुत्तों के हमलों के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि अब कुत्ते के काटने से मरने वालों के परिवार वालों को 5 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा। बता दे कि देश में आवारा कुत्तों के काटने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन कई बच्चे आवारा कुत्तों के हमले का शिकार होते है। इसी को देखते हुए कर्नाटक ( Karnataka ) की सरकार ने पीड़ितों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। [caption id="attachment_93088" align="alignnone" width="1200"] Chief Minister of Karnataka Chief Minister of Karnataka[/caption]

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सरकार ने घोषणा की है कि अगर किसी व्यक्ति की आवारा कुत्ते के हमले में मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने चोट लगने के मामलों के लिए भी मुआवज़े की व्यवस्था बनाई है।

घायल को भी मिलेगा मुआवजा

बता दे कि अगर कुत्ते के काटने से—त्वचा पर घाव, गहरी चोट, नीला पड़ना (ब्रूज), खून निकलने वाली खरोंचें या शरीर के कई हिस्सों पर काटने के निशान जैसी चोटें लगती हैं, तो पीड़ित को कुल 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। [caption id="attachment_81627" align="alignnone" width="1200"] Dogs New Rule Dogs New Rule[/caption] 5,000 रुपये की सहायता राशि में 3,500 रुपये सीधे घायल व्यक्ति को दिए जाएंगे और 1,500 रुपये सुवर्ण आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को दिए जाएंगे, ताकि पीड़ित का इलाज बिना देरी के हो सके।