Sunday, 10 August 2025
हिमाचल प्रदेश
Students Missing: हिमाचल के स्कूल से छात्र रहस्यमय तरीके से लापता, तलाश जारी
डेली संवाद, शिमला।
Students Missing: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दरअसल,
शिमला (Shimla)
में फेमस बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के 3 बच्चे अचानक लापता हो गए। तीनों बच्चे छठवीं क्लास के स्टूडेंट हैं। इनमें एक कुल्लू, दूसरा पंजाब के मोहाली और तीसरा हरियाणा के करनाल का रहने वाला है।
[caption id="attachment_81192" align="aligncenter" width="1200"]
Bishop Cotton School in Shimla, Himachal[/caption]
Children missing from Bishop Cotton School, Shimla[/caption]
Bishop Cotton School in Shimla, Himachal[/caption]
तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक ये तीनों रक्षाबंधन के दिन (9 अगस्त) दोपहर 12:09 बजे आउटिंग गेट पास लेकर माल रोड तक घूमने के लिए गए थे। आउटिंग गेट पास की सीमा (5 बजे) खत्म होने के कई घंटे तक वह वापस नहीं लौटे। इसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन उन्हें अपने स्तर पर तलाश करता रहा, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद न्यू शिमला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
शिकायत मिलते ही पुलिस ने छात्रों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस शहर के विभिन्न CCTV फुटेज को खंगाल रही है। SHO मनोज ने कहा के तीनों बच्चे CCTV फुटेज में स्कूल के मेन गेट पर दिखे थे। इसके बाद उनकी मूवमेंट का पता नहीं चला। इन बच्चों के नाम अंगद, हितेंद्र और विदांश बताए जा रहे हैं। [caption id="attachment_81193" align="aligncenter" width="1200"]
Children missing from Bishop Cotton School, Shimla[/caption]
पेरेंट्स को भी सूचना दी गई
इस मामले में पुलिस और स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। बच्चों के परिजन शिमला पहुंच गए हैं। वह स्कूल से एक किलोमीटर दूर होटल में ठहरे हैं। परिवारों ने पुलिस को कहा कि अभी उनके पास भी बच्चों को लेकर कोई सूचना नहीं है। वह घर भी नहीं आए हैं।SSP ने कहा- तलाश कर रहे
शिमला के SSP संजीव कुमार गांधी ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की कि 3 बच्चे मिसिंग हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बच्चों की तलाश के लिए दिल्ली और हरियाणा पुलिस से भी संपर्क साधा गया है। बच्चों के अपहरण की भी आशंका जताई जा रही है।