Tuesday, 05 August 2025
एजुकेशन
Innocent Hearts News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts News: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां के छात्रों ने एक बार फिर अपनी अकादमिक उत्कृष्टता साबित की है। अप्रैल 2025 की विश्वविद्यालय परीक्षाओं में छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत और संस्थान की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
MLS की चाहत ने 9.38 CGPA के साथ टॉप किया
मेडिकल साइंस विभाग में MLS चौथे सेमेस्टर की चाहत ने 9.38 CGPA के साथ टॉप किया, डॉली (8.9) और पलक चंदेल (8.67) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। न्यूट्रिशन एंड डाइएटिक्स में किरण ने 8.73, कशिश ने 8.64 और दूसरे सेमेस्टर से सिमरनजीत कौर ने 8.26 CGPA हासिल किया। माइक्रोबायोलॉजी दूसरे सेमेस्टर में भाविका (8.72), जॉयस (8.6) और शिवानी (8.52) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। MLS के दूसरे सेमेस्टर में कृपा ने 9.1, हरनाम कुमारी ने 8.95 और निधि ने 8.57 CGPA प्राप्त किया।यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
आईटी विभाग में BCA चौथे सेमेस्टर में मनप्रीत कौर ने 9.48 CGPA के साथ टॉप किया। अवनीत कौर, किरण, सिल्की और सुमनदीप कौर ने प्रत्येक ने 9.35 CGPA प्राप्त किया। तुषार हांडा (9.17) और मुस्कान (9.00) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। तीसरे सेमेस्टर में कोमलप्रीत कौर (9.62), कार्तिकेय जैन (9.43), जसलीन (9.14), सचिन (9.05) और लवप्रीत सिंह (9.33) प्रमुख रहे। MCA दूसरे सेमेस्टर में डेज़ी और हर्षदीप कौर ने 9.54, आकाश कुमार और एकता ने 9.08, विशाली (8.69) और मुस्कान जस्सल (8.62) CGPA प्राप्त की।