Saturday, 11 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Study In New Zealand: न्यूजीलैंड में पढ़ाई की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, स्टूडेंट वीजा आवेदन को लेकर सरकार की नई सलाह
डेली संवाद, न्यूजीलैंड।
Study In New Zealand: अगर आप न्यूजीलैंड (New Zealand) में उच्च शिक्षा हासिल करने की योजना बना रहे हैं या वहां के किसी संस्थान में आपका दाखिला हो चुका है, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
न्यूजीलैंड सरकार ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर भारतीय छात्रों के लिए स्टूडेंट वीजा (Student Visa) आवेदन को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। इमिग्रेशन न्यूजीलैंड (INZ) ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की निर्धारित तारीख से कम से कम तीन महीने पहले स्टूडेंट वीजा के लिए आवेदन करें।
[caption id="attachment_22553" align="aligncenter" width="1200"]
Study In New Zealand[/caption]
Study In New Zealand[/caption]
Study In New Zealand[/caption]
करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी
एजेंसी का कहना है कि इस वर्ष स्टूडेंट वीजा आवेदनों में पिछले साल की तुलना में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके कारण कई मामलों में वीजा प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है। INZ के अनुसार, यदि छात्र कोर्स शुरू होने के बेहद करीब आवेदन करते हैं, तो संभव है कि उन्हें समय पर वीजा न मिल सके।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वीजा प्रोसेसिंग की कोई निश्चित समय-सीमा तय नहीं है। इसलिए छात्रों को आवेदन करने से पहले प्रोसेसिंग टाइम की ताजा जानकारी नियमित रूप से जांचते रहना चाहिए।स्टूडेंट वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज
स्टूडेंट वीजा आवेदन के लिए वैध पासपोर्ट, यूनिवर्सिटी या कॉलेज का एडमिशन ऑफर लेटर, ट्यूशन फीस का प्रमाण, वित्तीय दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और मार्कशीट, IELTS या TOEFL जैसे अंग्रेजी भाषा परीक्षा के स्कोर, स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP), मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। [caption id="attachment_23089" align="aligncenter" width="1200"]
Study In New Zealand[/caption]