Friday, 13 February 2026
एजुकेशन
DIPS News: डिप्स में “फायर-लेस कुकिंग प्रतियोगिता” का सफल आयोजन
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: डिप्स विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए “फायर-लेस कुकिंग प्रतियोगिता” का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने स्वस्थ एवं नवाचारी व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता, टीमवर्क और पोषण संबंधी समझ का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कक्षा 6 ने प्रथम तथा कक्षा 7 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल मनप्रीत भोगल ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।