ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 06 August 2026

Punjab News: पंजाब में मवेशियों से भरे ट्रक पर बवाल, हाईवे पर लोगों ने घेरकर रोका, पुलिस ने वाहन किया जब्त

Punjab News: पंजाब में मवेशियों से भरे ट्रक पर बवाल, हाईवे पर लोगों ने घेरकर रोका, पुलिस ने वाहन किया जब्त

डेली संवाद, पठानकोट। Punjab News: पंजाब के जिला पठानकोट के सुजानपुर में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्थानीय लोगों और हिंदू सुरक्षा समिति के सदस्यों ने मवेशियों से भरे एक ट्रक को रोक लिया। समिति का दावा है कि ट्रक में बड़ी संख्या में गाय और बैल भरे हुए थे, जिन्हें गुरदासपुर से जम्मू-कश्मीर ले जाया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, समिति के कार्यकर्ताओं को ट्रक पर संदेह होने के बाद उन्होंने उसका पीछा करना शुरू किया। सुजानपुर के पास ट्रक को रोकने की कोशिश के दौरान पीछा कर रहे वाहन और ट्रक के बीच टक्कर होने की भी सूचना है। इसके बाद पुल नंबर-3 के नजदीक ट्रक को घेरकर रोक लिया गया।

20 से 30 मवेशी होने का दावा

ट्रक की जांच के दौरान उसमें करीब 20 से 30 मवेशी होने का दावा किया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। प

सूचना मिलने के बाद सुजानपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर पहुंचाने का काम मिला

पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि उसे गुरदासपुर से ट्रक जम्मू-कश्मीर पहुंचाने का काम मिला था। चालक का कहना है कि उसे ट्रक में मौजूद मवेशियों की संख्या या उनके मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों के परिवहन के लिए आवश्यक परमिट और अन्य दस्तावेज मौजूद थे या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि परिवहन के दौरान पशु परिवहन और पशु क्रूरता से जुड़े नियमों का पालन किया गया था या नहीं।