ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 13 August 2026

Jalandhar News: सुखबीर बादल पर हमला निंदनीय, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: अमरजीत अमरी

Jalandhar News: सुखबीर बादल पर हमला निंदनीय, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं: अमरजीत अमरी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के सचिव अमरजीत सिंह अमरी ने शिअद सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया।

अमरजीत अमरी ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और राजनीतिक मतभेदों का समाधान लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में दुनिया भर से सिख समुदाय के लोग माथा टेकने और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करने पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थान पर इस तरह की घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

हमले की हो पूरी जांच

भाजपा नेता ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच बेहद जरूरी है। हमलावर से सख्ती से पूछताछ की जानी चाहिए और यदि किसी साजिश या अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उसका भी पर्दाफाश किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के खिलाफ होने वाली ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजनीतिक नेताओं पर हिंसक हमले लोकतांत्रिक व्यवस्था में भय का माहौल पैदा कर सकते हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

अमरजीत अमरी ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल पर यह दूसरा हमला है, इसलिए इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकारों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने सरकार से अपील की कि घटना की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।