ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 June 2026

Holiday News: छात्रों के लिए खुशखबरी, गर्मी की छुट्टियों में हुई बढ़ोतरी, अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल

Holiday News
Holiday News
डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Holiday News: भीषण गर्मी के बीच छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। खबर है कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं जिससे बच्चों ने राहत की सांस ली है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में भीषण गर्मी और लगातार जारी लू को देखते हुए, राज्य सरकार ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की ग्रीष्मकालीन अवकाश अवधि बढ़ा दी है, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

नए आदेशों के अनुसार, स्कूल अब 24 जून, 2026 तक बंद रहेंगे। पहले स्कूलों को 16 जून से खुलना था, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। अब छात्रों की नियमित कक्षाएं 25 जून, 2026 से शुरू होंगी।