Sunday, 08 February 2026
हरियाणा
Surajkund Mela Accident: हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार
डेली संवाद, फरीदाबाद।
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेला परिसर में घटित झूला दुर्घटना के संबंध में थाना सूरजकुंड में तत्काल एफआईआर दर्ज की गई है। हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर-इरादतन हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तारी की गई है| उक्त दुर्घटना में झूला टूटने के कारण कई व्यक्ति घायल हुए।
घायलों को बचाने का प्रयास करते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद का निधन हो गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच NIT तथा उप निरीक्षक संजय, थाना सूरजकुंड की एक तीन सदस्यीय विशेष अनुसंधान टीम (SIT) गठित की गई है।
[caption id="attachment_101842" align="aligncenter" width="1200"]
surajkund mela accident News[/caption]
Nayab Singh Saini CM Haryana[/caption]
surajkund mela accident News[/caption]
पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद
सूरजकुंड मेला (Surajkund Mela) परिसर में घटित झूला दुर्घटना की टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) तथा एक अन्य आरोपी नितेश निवासी धर्मपुरी, सदर मेरठ कैंट (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
घटना के उपरांत अजय सिंघल एवं सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद में निरीक्षक जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने ड्यूटी के दौरान घायलों को बचाने का सराहनीय प्रयास किया। उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अत्यंत दुःखद है। [caption id="attachment_76127" align="aligncenter" width="1200"]
Nayab Singh Saini CM Haryana[/caption]