Wednesday, 10 September 2025
पंजाब
PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी से मिले पूर्व सांसद सुशील रिंकू, वित्तीय सहायता प्रदान करने पर जताया आभार
डेली संवाद, जालंधर।
PM Narendra Modi: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने पंजाब को वित्तीय सहायता प्रदान करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सदी की सबसे बड़ी बाढ़ आपदा आई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। विपत्ति की इस घड़ी में प्रधानमंत्री मोदी न केवल पंजाब के बाढ़ पीड़ितों से मिले, बल्कि आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।
PM Narendra Modi[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि पंजाब के दौरे के दौरान उन्होंने गुरदासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस विकट विपत्ति के समय हर व्यक्ति के साथ खड़े हैं। पीएम मोदी ने कहा है कि - ऐसे समय में यह नहीं सोचना चाहिए कि कोई हाल पूछने या हाथ पकड़ने वाला नहीं है। केंद्र सरकार आपके साथ खड़ी है। [caption id="attachment_83828" align="aligncenter" width="1200"]
PM Narendra Modi[/caption]