Wednesday, 09 July 2025
पंजाब
Punjab News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने रेलमंत्री वैष्णव से की मुलाकात, जालंधर से खाटू श्यामजी तक ट्रेन की रखी मांग
डेली संवाद, जालंधर।
Punjab News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) से मुलाकात की। इस दौरान सुशील रिंकू ने रेलमंत्री वैष्णव को जालंधर से बाबा खाटू श्याम जी (रिंगस राजस्थान) से सीधी ट्रेन शुरू करने के लिए एक मांग पत्र सौंपा। उन्होंने रेलमंत्री को अवगत कराया कि जालंधर से कोई सीधी ट्रेन बाबा खाटू श्याम जी के लिए नहीं है, जिससे पंजाब के श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
khatu shyam ji mandir[/caption]
Indian Railway[/caption]
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने बताया कि हर साल लाखों श्रद्धालु जालंधर से बाबा खाटू श्याम जी (Baba Khatu Shyam Ji) के दर्शन के लिए राजस्थान जाते हैं। अभी जालंधर से रिंगस जंक्शन (बाबा खाटू श्याम जी के सबसे नजदीक स्टेशन) के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए लोगों को जालंधर से दिल्ली, फिर दिल्ली से रिंगस जाना पड़ता है। जिससे लोगों को भारी परेशाना का सामना करना पड़ता है। [caption id="attachment_77546" align="aligncenter" width="1200"]
khatu shyam ji mandir[/caption]
श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत
सुशील रिंकू ने बताया कि दिल्ली से भी कुछ ही ट्रेन रिंगस खाटू श्याम जी के लिए जाती है। इनमें भी पहले से ही बुकिंग होती है। जिससे सीट भी नहीं मिलती है। जालंधर से अगर सीधी ट्रेन रिंगस जंक्शन के लिए चलाई जाए तो श्रद्धालुओं को जहां राहत होगी वहीं, रेलवे को भी फायदा होगा। [caption id="attachment_7179" align="aligncenter" width="800"]
Indian Railway[/caption]