Friday, 14 November 2025
पंजाब
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू का प्रयास लाया रंग, 50 साल पुरानी मांग होगी पूरी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Kumar Rinku) के प्रयास से फिल्लौर और नूरमहल के लोगों की 50 साल पुरानी समस्या खत्म होने जा रही है। सुशील रिंकू सांसद रहते फिल्लौर में जालंधर-नूरमहल रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण का काम पास करवाया था। किसी कारणवश इसके बनने में देरी हुई। अब सुशील रिंकू के प्रयास से इस काम में तेजी आई है।
जालंधर
(Jalandhar)
के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने आज नेशनल हाईवे, रेलवे और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों और अफसरों की टीम के साथ फिल्लौर का दौरा किया और रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू करने की बात कही। सुशील रिंकू ने बताया कि फिल्लौर में नूरमहल रोड पर रेलवे क्रासिंग से फिल्लौर समेत नूरमहल और अन्य इलाकों के लोग परेशान हैं। दिल्ली-अमृतसर मेन रूट होने के कारण यहां से दिन भर में करीब 150 ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे अधिकांश समय ये रेलवे फाटक बंद होता है।
[caption id="attachment_92453" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Kumar Rinku[/caption]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]
Sushil Kumar Rinku[/caption]
सुशील रिंकू ने पास करवाया था ROB
सुशील रिंकू सांसद रहते इस रेलवे ओवर ब्रिज के काम को पास करवाया था। किसी कारणवश में इसमें देरी हुई। अब इस काम को लेकर दोबारा संबंधित महकमे और मंत्रालय से बात की गई है, जिससे आज रेलवे, नेशनल हाईवे और पीडब्ल्यूडी के अफसरों और इंजीनियरों के साथ मौका मुआयना किया गया है। जल्द ही इस रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सुशील रिंकू ( Sushil Kumar Rinku ) ने बताया कि करीब 50 साल से लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिससे ने वाले महीनों में ये परेशानी दूर हो जाएगी।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
बता दे कि इस ओवर ब्रिज के बनने के बाद लोगों को काफी फायदा होगा क्योंकि इस रोड पर गाड़ियों की काफी ज्यादा भीड़ होती है और फाटक के बंद होने के बाद ट्रैफिक बढ़ता जाता है जिसके चलते लोगों को वहां काफी समय इंतजार करता पड़ता है नहीं तो वाहन चालकों को दूसरे रास्ते से आना पड़ता है जोकि बहुत लंबा होता है। [caption id="attachment_73558" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Rinku BJP Punjab[/caption]