Saturday, 13 September 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Sushila Karki: नेपाल की अंतरिम PM बनी सुशील कार्की, भारत के BHU में की पढ़ाई, पति ने किया था प्लेन हाईजैक
डेली संवाद, काठमांडू।
Sushila Karki Nepal New PM News Update: नेपाल (Nepal) में हिंसा के बाद आखिरकार नए प्रधानमंत्री (PM Nepal) की घोषणा हो गई है। पूर्व चीफ जस्टिस रहीं सुशीला कार्की (Sushila Karki) नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बनी हैं। इससे पहले हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उनकी सरकार गिर गई।
नेपाल (Nepal) की चर्चित न्यायाधीश और नामचीन लेखक होने के नाते सुशीला कार्की
(Sushila Karki)
को जेन-जी (Gen Z) का भी समर्थन मिला है। 5000 से ज्यादा लोगों की बैठक में ज्यादातर सदस्यों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमति दर्ज कराई है।
Sushila Karki Nepal[/caption]
Social Media Ban Protest[/caption]
Sushila Karki BHU[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
बतौर जज अपने कार्यकाल में सुशीला कार्की न सिर्फ भ्रष्टाचार बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भी सख्त रुख अपना चुकी हैं। यही वजह है कि वो जेन-जी की पहली पसंद बनीं और 73 साल की उम्र में नेपाल की सियासत का प्रमुख चेहरा बन गईं। [caption id="attachment_84974" align="aligncenter" width="1200"]
Sushila Karki Nepal[/caption]
भारत के काशी से पूरी की पढ़ाई
सुशीला कार्की का जन्म 1952 को विराटनगर के शंकरपुर में हुआ था। पिता पेशे से किसान थे और सुशीला सात भाई-बहनों में सबसे बड़ी बेटी। 1971 में उन्होंने त्रिभुवन विश्वविद्यालय के महेंद्र मोरंग से स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद 1975 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक किया। 1978 में कानून की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुशीला कार्की ने विराटनगर से ही वकालत की प्रेक्टिस शुरू कर दी। [caption id="attachment_84645" align="aligncenter" width="1200"]
Social Media Ban Protest[/caption]
पति ने प्लेन हाईजैक किया
सुशीला कार्की ने नेपाल कांग्रेस के मशहूर नेता दुर्गा प्रसाद सुबेदी के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों की मुलाकात बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ही हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सुशीला कार्की के पति सुबेदी का नाम 1970 में नेपाल कांग्रेस के युवा क्रांतिकारियों में शामिल था। उस दौरान बीरेंद्र शाह नेपाल के राजा था। क्रांतिकारियों को सशस्त्र विद्रोह के लिए 30 लाख रुपये जुटाने थे। लिहाजा सुबेदी ने रॉयल नेपाल एयरलाइंस के विमान को हाईजैक कर लिया था। 2018 में सुबेदी ने इस हाईजैक पर एक किताब भी लिखी, जिसका शीर्षक 'विमान विद्रोह' था। [caption id="attachment_85264" align="aligncenter" width="1200"]
Sushila Karki BHU[/caption]