ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 13 July 2026

Punjab News: पंजाब में लुटेरों ने घर में घुसकर गनपॉइंट पर मां-बेटी को बनाया बंधक, लाखों की नकदी-जेवर और बुलेट लेकर फरार

पंजाब में लुटेरों ने घर में घुसकर गनपॉइंट पर मां-बेटी को बनाया बंधक
पंजाब में लुटेरों ने घर में घुसकर गनपॉइंट पर मां-बेटी को बनाया बंधक
डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब में लुटेरों का आंतक बढ़ता जा रहा है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पंजाब में लुटेरों द्वारा मां-बेटी को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक तरनतारन जिले के गांव नौरंगाबाद में हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में मौजूद मां, बेटी और एक 5 वर्षीय बच्ची को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और लाखों रुपये की नकदी, करीब 20 लाख रुपये के सोने के आभूषण समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय घर में केवल बलजिंदर कौर, उनकी बेटी अमोलदीप कौर और एक मासूम बच्ची मौजूद थीं। कुछ अज्ञात युवक घर में घुस आए और हथियार दिखाकर तीनों को अपने कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया। [caption id="attachment_23145" align="aligncenter" width="1200"] पंजाब में लुटेरों ने घर में घुसकर गनपॉइंट पर मां-बेटी को बनाया बंधक[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़कर सोने के गहने और नकदी समेट ली। इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल, घरेलू गैस सिलेंडर और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

मौके पर पहुंचे डीएसपी हरिंदर सिंह

घटना की सूचना मिलते ही श्री गोइंदवाल साहिब के डीएसपी हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।