Tuesday, 11 November 2025
पंजाब
Tarn Taran By Election: तरनतारन में पुलिस पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप, खत्म हुई वोटिंग, पुलिस ने बंद किए पोलिंग बूथ के गेट
डेली संवाद, तरनतारन।
Tarn Taran By Election: पंजाब (Punjab) की तरनतारन विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे खत्म हो गया है। मतदान के दौरान अकाली दल खासा एग्रेसिव रहा। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अफसरों ने बूथ कैप्चरिंग की है।
पोलिंग बूथ हुआ बंद[/caption]
Tarn Taran By Election[/caption]
बंद हुए पोलिंग बूथों के गेट
पंजाब (Punjab) में एक सीट पर उपचुनाव संपन्न हुआ। तरनतारन (Tarn Taran) में शाम के 6 बजते ही पुलिस ने पोलिंग बूथों के गेट बंद कर दिए। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से काफी पुख्ता प्रबंध किए थे। 5 बजे तक 59.28% वोटिंग हुई है। [caption id="attachment_92152" align="alignnone" width="1200"]
पोलिंग बूथ हुआ बंद[/caption]
यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
आपको बता दें कि विधानसभा हलका 021-तरनतारन (Tarn Taran) में कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 तीसरे लिंग के मतदाता शामिल हैं। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। [caption id="attachment_92153" align="alignnone" width="1200"]
Tarn Taran By Election[/caption]