ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 27 June 2026

TET Paper Leak: देश में एक बार फिर पेपर लीक से मचा हड़कंप, एग्जाम से एक दिन पहले ही लीक हो गई परीक्षा, हिरासत में कई लोग

TET Paper Leak
TET Paper Leak
डेली संवाद, महाराष्ट्र। TET Paper Leak: देश में एक बार फिर पेपर लीक (Paper Leak) की खबर सामने आ रही है। खबर है महाराष्ट्र में TET पेपर लीक हो गया है जिसके चलते शिक्षा विभाग को परीक्षा को रद्द करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र (Maharashtra) में 28 जून, 2026 को विभिन्न एग्जाम सेंटर में टीईटी (TET) की परीक्षा आयोजित कराई जानी थी। लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले ही महाराष्ट में टीईटी का पेपर लीक (Paper Leak) हो गया है।

ठाणे से लीक हुआ पेपर

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार परीक्षा से महज 24 घंटे पहले ही पेपर ठाणे से लीक हो गया है। जिसके चलते शिक्षा विभाग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को रद्द कर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक की जानकारी पुलिस को मिली थी। [caption id="attachment_22163" align="aligncenter" width="1200"] Maharashtra TET Paper Leak Maharashtra TET Paper Leak[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद ठाणे में चलाए गए एक अभियान के बाद पुलिस ने पेपर को बरामद किया। साथ ही इस मामले में कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा लीक होने के बाद अब पुलिस द्वारा जांच करते हुआ यह पता लगाया जा रहा है कि प्रश्न-पत्र लीक कैसे हुआ। इसके साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस रैकेट में और भी लोग शामिल थे। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित शिक्षा विभाग की ओर से जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।