Friday, 07 August 2026
दुनिया
Thailand School Shooting: स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों की मौत और कई घायल
डेली संवाद, थाईलैंड। Thailand School Shooting: थाईलैंड में एक बार फिर स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है खबर है कि थाईलैंड (Thailand) राजधानी बैंकॉक (Bangkok) के पास एक हाई स्कूल में शुक्रवार को एक छात्र ने अचानक गोलियां चला दीं।
3 टीचर और 3 छात्रों की मौत
इस गोलीबारी में 3 टीचर और 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में हुई है।
वहीं फायरिंग करने वाले छात्र को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अपराधी की पहचान एक स्टूडेंट के तौर पर की है। थाईलैंड के सेंट्रल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बताया कि हालात अब नियंत्रण में हैं।
स्कूल में अफरा-तफरी
वहीं शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र ने जिस बंदूक से फायरिंग की, वह उसके परिवार के किसी सदस्य की थी। उसने हमला क्यों किया, पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर मौजूद लोग एक-दूसरे को संभालते नजर आए।