Sunday, 10 August 2025
देश
Thar Car Accident: शहर के पॉश इलाके में तेज रफ्तार थार ने 2 लोगों को कुचला, एक की मौत
डेली संवाद, नई दिल्ली।
Thar Car Accident in Delhi News Update: काली थार (Thar) ने एक बार फिर से कहर मचाया है। दिल्ली के 11 मूर्ति रोड के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार काली थार (Thar) का कहर देखने को मिला। यहां थार (Thar) चालक ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को कुचल दिया।
Delhi Accident News[/caption]
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
थार (Thar) चालक के इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दूसरे को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। [caption id="attachment_81179" align="aligncenter" width="1200"]
Delhi Accident News[/caption]
नशे में था थार चालक
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपित थार (Thar) चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि वह नशे में गाड़ी चला रहा था। गाड़ी के अंदर से शराब की बोतल भी बरामद की गई है।#WATCH | New Delhi | One person dead, another injured, after they were hit by a car on 11 Murti Road earlier today. The car driver has been detained: Delhi Police pic.twitter.com/uD1QWsEGW7
— ANI (@ANI) August 10, 2025