Saturday, 14 February 2026
एजुकेशन
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे बच्चों ने मनाया महाशिवरात्रि पर्व
डेली संवाद, जालंधर।
Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी भक्ति व श्रद्धाभाव से मनाया गया।
इस पर्व का उद्देश्य विद्यार्थियों में ईश्वर के प्रति आस्था-भाव दर्शाना , उनमें आध्यात्मिक गुणों का विकास करना था। नन्हें मुन्ने बच्चे शिव परिवार श्री गणेश, भगवान शिव व माता पार्वती की वेशभूषा में सजकर आए और उन्होंने ईश्वर के प्रति अपनी श्रद्धा, विश्वास व आस्था का परिचय दिया।