Monday, 06 April 2026
एजुकेशन
DIPS News: सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं डिप्स के सितारे
डेली संवाद, जालंधर।
DIPS News: किसी भी संस्थान की असली पहचान उसकी दीवारों से नहीं, बल्कि वहां से निकले उन चेहरों से होती है जो समाज के कैनवास पर अपनी सफलता का रंग भरते हैं। डिप्स चेन ऑफ इंस्टीट्यूशंस आज एक ऐसी ही गौरवमयी गाथा लिख रहा है, जहाँ इसके पूर्व छात्र देश की सरहदों से लेकर सात समंदर पार कॉर्पोरेट जगत के शिखर तक अपनी चमक बिखेर रहे हैं।
संस्थान के एमडी तरविंदर सिंह ने बेहद गर्व के साथ अपने इन होनहारों की लंबी फेहरिस्त साझा की, जो आज 'ब्रांड डिप्स' परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जहाँ गुरतेज सिंह 'चीफ नेवल ऑफिसर' के रूप में देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, वहीं रितिका बडाले ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में 'डिप्टी डायरेक्टर' के पद पर शिक्षा जगत को दिशा दे रही हैं। बैंकिंग और वित्त की दुनिया हो या न्याय का गलियारा, डिप्स के छात्र हर जगह अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। रोहित शर्मा बतौर मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक और चार्टर्ड अकाउंटेंट हरकीरत खुराना वित्तीय स्थिरता का आधार बन रहे हैं, तो वहीं पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट ऋषभ गुम्बर कानून की बारीकियों से न्याय सुनिश्चित कर रहे हैं।