ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 20 October 2025

Jalandhar News: जालंधर में चोरों का कारनामा, दीवाली के दिन कर दिया बड़ा कांड

Jalandhar News: जालंधर में चोरों का कारनामा, दीवाली के दिन कर दिया बड़ा कांड
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में दीवाली के दिन चोरी हो गई है। जालंधर के घास मंडी में दीपावली के दिन घर में चोरी हो गई। चोर घर से 1.30 लाख रुपए नकद और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। घर के मालिक तेजा बाबा ने बताया कि दीपावली की रात उनका परिवार माता चिंतपूर्णी और अमृतसर स्थित दरबार साहिब में दर्शन के लिए गया था। जब वे वापस लौटे, तो घर के दरवाजे टूटे हुए मिले। [caption id="attachment_78584" align="aligncenter" width="1200"] Theft in house on Diwali in Jalandhar Theft in house on Diwali in Jalandhar[/caption]

तीन अंगूठियां गायब

जालंधर (Jalandhar) के तेजा हबाबा ने बताया कि चोरों ने अलमारी तोड़कर उसमें रखे 1.30 लाख रुपए नकद, डेढ़ तोले की सोने की चेन और 7-7 ग्राम की तीन अंगूठियां चुरा लीं।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) भी अपने साथ ले लिया। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और मामले की जांच जारी है।