Wednesday, 08 October 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में अब नहीं लगेगा पावर कट, सीएम मान ने किया ऐलान, 2500 बिजली कर्मियों की होगी भर्ती
डेली संवाद, जालंधर। Punjab News:
पंजाब (Punjab) के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में अब बिजली के कट नहीं लगेंगे। इस बात का ऐलान मुखयमंत्री भगवंत मान ने किया है।
'रोशन पंजाब' प्रोजेक्ट का शिलान्यास
बता दे कि आज सीएम भगवंत मान ( Bhagwant Mann ) और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने 'रोशन पंजाब' प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि अब पंजाब वासियों को बिजली के कटों से राहत मिलेगी।