Friday, 13 February 2026
पंजाब
Punjab News: DIC ऑफिस के 3 कर्मचारी 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के दौरान जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, लुधियाना में तैनात सीनियर इंडस्ट्रियल प्रमोशनल ऑफिसर जसपाल सिंह और रिशव गर्ग तथा जिला उद्योग केंद्र कार्यालय, लुधियाना में तैनात ट्रेड असिस्टेंट अंतरप्रीत सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
आज यहां इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (
Vigilance Bureau
)के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपियों को फोकल पॉइंट, लुधियाना के निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता फोकल पॉइंट, लुधियाना में एक प्रोडक्शन यूनिट चलाता है।
[caption id="attachment_81011" align="aligncenter" width="1200"]
Bribe[/caption]
Bribe[/caption]