ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 13 June 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी; तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने पंजाब में भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। राज्य में अधिकतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 6.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज, 13 जून को पंजाब के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, रूपनगर और मोहाली में गरज, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। [caption id="attachment_12667" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Weather Update Punjab Weather Update[/caption]

कई इलाकों में अच्छी बारिश

शुक्रवार को पंजाब के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर तेज गरज, बिजली, ओलावृष्टि और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। राज्य भर में औसतन 9.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके साथ ही पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। नवांशहर (एसबीएस नगर) में सबसे अधिक 55.6 मिमी बारिश हुई। वहीं अगले दो हफ्तों तक बारिश और गरज के साथ तूफान जारी रहेगा। बठिंडा, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर और होशियारपुर में तेज हवाएं चलेंगी।