Thursday, 13 November 2025
पंजाब
Punjab News: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के लिए सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित आयोजनों को सुरक्षित और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए, पंजाब पुलिस ने संगतों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्नत निगरानी प्रणाली, बल की रणनीतिक तैनाती और 24 घंटे तालमेल के साथ एक व्यापक, बहु-स्तरीय सुरक्षा और सुविधा योजना लागू की है। यह जानकारी आज यहां स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने दी।
श्री आनंदपुर साहिब (
Anandpur Sahib
) में 23 से 25 नवंबर, 2025 तक आयोजित होने वाले इन विशाल स्मृति समारोहों में देश-विदेश से भारी संख्या में संगतों के आने की उम्मीद है। स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने स्पेशल डीजीपी (सुरक्षा) सुधांशु एस. श्रीवास्तव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ज़मीनी स्तर पर सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) एस.पी.एस. परमार और एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना भी मौजूद थे।