Wednesday, 15 April 2026
पंजाब
Toll Plaza Free: आज पंजाब में सभी टोल प्लाजा होंगे फ्री, वाहनों से नहीं वसूला जाएगा टैक्स
डेली संवाद, लुधियाना।
Toll Plaza Free: पंजाब (Punjab) में एक बार फिर टोल प्लाजा (Toll Plaza) फ्री होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि आज पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन का ऐलान किया गया है जिसके चलते वाहनों से टोल नहीं वसूला जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब (रजि.) ने बुधवार को पूरे राज्य में बड़े आंदोलन का संकेत दे दिया है। यूनियन ने 15 अप्रैल को पंजाब (Punjab) के सभी टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर रोष प्रदर्शन करने की घोषणा की है।