ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 20 November 2025

Holiday News: पंजाब में कल रहेगी स्कूलों में छुट्टी, जारी हुए आदेश

Holiday News: पंजाब में कल रहेगी स्कूलों में छुट्टी, जारी हुए आदेश
डेली संवाद, होशियारपुर। Holiday News: पंजाब (Punjab) में छुट्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके चलते सरकारी/प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

21 नवंबर को छुट्टी

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला होशियारपुर ( Hoshiarpur ) में कल यानि 21 नवंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसे लेकर जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर आशिका जैन द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

बता दे कि ये फैसला श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस के मौके पर निकाले जा रहे नगर कीर्तन को लेकर किया गए है। यह नगर कीर्तन मुकेरियां–दसूहा–होशियारपुर–गढ़शंकर, जिला होशियारपुर के क्षेत्रों से होकर गुजरेगा। [caption id="attachment_82128" align="alignnone" width="1200"] Holiday News Holiday News[/caption] इसी को देखते हुए कल यानि शुक्रवार को होशियारपुर शहर के सभी सरकारी/प्राइवेट स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी। बता दे कि ये फैसला उन संस्थानों पर लागू नहीं होगा यहां परीक्षाएं चल रही है।