Wednesday, 27 May 2026
पंजाब
Punjab News: 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए कुल 63.94 प्रतिशत हुआ मतदान
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब नगर निगम चुनाव 2026 के लिए कुल 63.94 प्रतिशत मतदान हुआ। विभिन्न नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए मतदान कराया गया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुबह 8:00 बजे मतदान शुरू हुआ और दिनभर मतदाताओं की भीड़ लगी रही। शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जो बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी को दर्शाती हैं।