Saturday, 29 November 2025
देश
Trains Cancelled: जालंधर समेत पंजाब आने वाली गरीब रथ और वैष्णो देवी एक्सप्रेस समेत 56 ट्रेनें 4 महीने के लिए कैंसिल
डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली।
Trains Cancelled in Punjab: रेलवे ने पंजाब समेत उत्तर भारत से चलने वाली 56 ट्रेनों को मार्च महीने तक रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे ने ये फैसला घनी धुंध और कोहरे के कारण लिया है। जिससे दिसंबर के पहले सप्ताह से लेकर मार्च तक 56 रेलगाड़ियां नहीं चलेगी।
जानकारी के मुताबिक रेलवे के इस फैसले के कारण जालंधर सिटी
(Jalandhar)
और जालंधर कैंट से गुजरने वाली 22 रेलगाड़ियां नहीं चलेगी। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे ने दो महीने पहले ही यात्रियों को सूचित करना शुरू कर दिया था और इन रेलगाड़ियों की टिकट बुकिंग भी प्रारंभ नहीं की गई थी।
[caption id="attachment_73967" align="aligncenter" width="1200"]
Indian Railway[/caption]
Indian Railway[/caption]
ये ट्रेनें हुई रद्द
रेलवे के मुताबिक रद्द की गई रेलगाड़ियों में गरीब रथ एक्सप्रेस (12207, 12208) नौ दिसंबर से 24 फरवरी, योग नगरी जम्मूतवी एक्सप्रेस (14606-14605) सात दिसंबर से 22 फरवरी, लाल कुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615 और 14616) छह दिसंबर से 28 जनवरी तक, जनसेवा एक्सप्रेस (14617 और 14618) तीन दिसंबर से दो मार्च तक।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
कालका से श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14503 और 14504) दो दिसंबर से 28 फरवरी तक, नंगल डैम एक्सप्रेस (14505 और 14506) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14541 और 14542) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक।