Thursday, 05 June 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Trump Travel Ban: डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा फैसला, 12 देशों पर लगाया ट्रैवल बैन, 7 अन्य देशों पर भी कड़ी कार्रवाई
डेली संवाद, अमेरिका। Trump Travel Ban:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Tump) ने एक बार फिर अपने फैसले से दुनिया को चौंका दिया है। इस बार उन्होंने एक या दो नहीं बल्कि 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।
america[/caption]
ट्रंप ने 20 जनवरी को एक कार्यकारी आदेश दिया था, जिसमें राज्य और होमलैंड सुरक्षा विभागों और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक को अमेरिका के प्रति "शत्रुतापूर्ण रवैये" पर एक रिपोर्ट तैयार करने और यह पता लगाने के लिए कहा गया था कि क्या कुछ देशों से आने वाले लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करते हैं। इसकी रिपोर्ट आने के बाद 12 देशों पर पूर्ण बैन और 7 देशों पर कड़े नियम लागू किए गए हैं।
आदेश सोमवार दोपहर 12 बजे से प्रभावी होगा
इसके साथ ही सात अन्य देशों पर भी सख्त यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump ) ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए यह कार्यकारी आदेश जारी किया है। उनका यह आदेश सोमवार दोपहर 12 बजे से प्रभावी होगा। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल जिन देशों पर अमेरिकी सरकार ने यात्रा प्रतिबंध लगाया है, इन देशों में अफगानिस्तान, बर्मा, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल हैं।कड़े प्रतिबंध लगाने का किया फैसला
इसके साथ ही बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला से आने वाले लोगों पर कड़े प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने किसी देश के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया है।2017 में भी किया था ऐसा
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी घोषणा में कहा, "मुझे संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कार्य करना चाहिए।" उन्होंने 2017 में भी ऐसा किया था। उस दौरान उन्होंने ईरान, सीरिया, इराक, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन पर इस तरह का प्रतिबंध लगाया था। [caption id="attachment_8306" align="alignnone" width="800"]