Monday, 18 August 2025
पंजाब
Punjab News: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, दो पार्षद AAP में शामिल
डेली संवाद, अमृतसर।
Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में मेयर पद की दौड़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 79 की पार्षद शिवानी और वार्ड 72 के डॉ. अवतार ने कांग्रेस (Congress) छोड़कर आम आदमी पार्टी (
AAP
) जॉइन कर ली। यह मौका चंडीगढ़ में AAP प्रधान अमन अरोड़ा (Amana Arora) और मेयर मोती भाटिया की मौजूदगी में हुआ।
[caption id="attachment_82030" align="aligncenter" width="1200"]
Congress Councilor Shivani and Ward 72's Dr. Avtar joined AAP.[/caption]
Congress Councilor Shivani and Ward 72's Dr. Avtar joined AAP.[/caption]
बहुमत न मिलने से मुकाबला हुआ था रोचक
दरअसल, मेयर चुनाव में विवाद को लेकर कांग्रेस ने हाईकोर्ट में आवेदन दिया था। इसमें आरोप था कि कांग्रेस के पास बहुमत होने के बावजूद AAP ने अधिकारियों के साथ मिलकर मेयर को कुर्सी दिलाई। अब दो पार्षदों के AAP में शामिल होने से कांग्रेस का बहुमत कमजोर होता दिख रहा है और हाईकोर्ट में बहुमत साबित करना भी चुनौतीपूर्ण होगा।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
अमृतसर नगर निगम के परिणाम बहुमत न होने से पेचीदा हो गया था। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस पार्टी के 40, आम आदमी पार्टी के 24, भाजपा के 9, शिअद के 4 और 8 निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। हालांकि कांग्रेस पार्टी के सबसे ज्यादा 40 पार्षद जीते थे। इसके बावजूद 27 जनवरी 2025 को नगर निगम चुनाव में जितेंद्र सिंह मोती भाटिया मेयर, प्रियंका शर्मा सीनियर डिप्टी मेयर और अनीता रानी डिप्टी मेयर घोषित कर दिया