Tuesday, 02 December 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
UP Cabinet Meeting: अमृत 2.0 के तहत बरेली और कानपुर में 580 करोड़ से ज्यादा की दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
डेली संवाद, लखनऊ। UP Cabinet Meeting:
योगी कैबिनेट ने शहरी पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अटल नवीकरण एवं शहरी रूपांतरण मिशन-अमृत 2.0 के तहत बरेली और कानपुर नगर निगम क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुधारने और नेटवर्क विस्तार के लिए कुल रु582.74 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी मिली है।
UP Cabinet Meeting[/caption]
बरेली: रु265.95 करोड़ की पेयजल पुनर्गठन परियोजना
बरेली ( Bareilly ) नगर निगम में पेयजल प्रणाली को नए सिरे से विकसित करने के लिए फेज-1 पुनर्गठन परियोजना को व्यय वित्त समिति से रु26,595.46 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। इसमें भारत सरकार का हिस्सा रु8,530.96 लाख, राज्य सरकार का रु14,504.95 लाख और नगर निगम का अंश रु2,559.55 लाख शामिल है। परियोजना के पूरा होने पर बरेली में लगभग 92% आबादी, यानी करीब 9 लाख लोग, नियमित और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति से कवर हो जाएंगे। [caption id="attachment_95446" align="alignnone" width="1200"]
UP Cabinet Meeting[/caption]