ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 01 September 2025

Punjab News: बारिश बन गई आफत, शहर में दो मंजिला इमारत ढही

Punjab News: बारिश बन गई आफत, शहर में दो मंजिला इमारत ढही
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब (Punjab) में लगातार भारी बारिश हो रही और विभिन्न जिलों में बाढ़ (Flood) आई हुई है। भारी बारिश (Heavy Rain) के चलते सरकार ने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में रेड अलर्ट (Read Alert) जारी किया गया है। [caption id="attachment_83382" align="aligncenter" width="1200"] Punjab Flood Alert Punjab Flood Alert[/caption]

दो मंजिला जर्जर इमारत ढही

लगातार बारिश के कारण पंजाब में देर रात (सोमवार) सुबह लगभग 5:30 बजे लुधियाना(Ludhiana) के भीतरी इलाके बाग वाली गली में एक दो मंजिला जर्जर इमारत ढह गई। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम इमारत गिरने से मलबा पूरी सड़क पर फैल गया, जिसके कारण लोगों के आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इस इमारत के एक हिस्से में पांच मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और बेसमेंट भी बनाई गई है।

अवैध रूप से कई मंजिला इमारतें और कॉम्प्लेक्स खड़े हो चुके

स्थानीय लोगों का कहना है कि तंग बाज़ारों में इस तरह अवैध रूप से कई मंजिला इमारतें और कॉम्प्लेक्स खड़े हो चुके हैं, लेकिन विभाग की अनदेखी के कारण यह ख़तरा लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल हादसे में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल ज़रूर खड़े कर दिए हैं।