ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 07 July 2026

Canada News: पंजाब के दो युवकों की कनाडा में नहर में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Canada News
Canada News
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कनाडा (Canada) के मॉन्ट्रियल में पंजाब के दो युवकों की नहर में डूबने से मौत हो गई है। मृतकों की पहचान पंजाब के बरनाला जिले के तपामंडी निवासी 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह और दूसरा युवक अमृतसर साहिब जिले के नौरंगपुर के बुटाला गांव का रहने वाला था।

दोस्त को बचाने के लिए नहर में कूदा

बताया जा रहा है कि कनाडा के मॉन्ट्रियल में लाचिन नहर में लवप्रीत सिंह का दोस्त अचानक फिसल गया। घटना की जानकारी मिलते ही लवप्रीत सिंह उसे बचाने के लिए नहर में कूद गया। हालांकि, अपने दोस्त को बचाने की कोशिश में लवप्रीत खुद डूब गए। [caption id="attachment_22807" align="aligncenter" width="1200"] लवप्रीत सिंह लवप्रीत सिंह[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं जब कनाडाई अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली, तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस दुखद घटना ने लवप्रीत सिंह के पूरे परिवार को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह कनाडा के मॉन्ट्रियल स्थित एक कंपनी में वर्क परमिट पर ट्रेलर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। इस घटना की जानकारी में मातम छा गया है और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है।