ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 November 2026

UP BJP Survey: गोरखपुर में BJP के 34 में से 23 विधायकों की रिपोर्ट खराब, 2027 चुनाव में कट सकते हैं कई टिकट

UP BJP Survey: गोरखपुर में BJP के 34 में से 23 विधायकों की रिपोर्ट खराब, 2027 चुनाव में कट सकते हैं कई टिकट

डेली संवाद, गोरखपुर। UP BJP Survey: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले गोरखपुर क्षेत्र में कराए गए पार्टी के आंतरिक सर्वे ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है।

सर्वे के मुताबिक, गोरखपुर क्षेत्र के 34 विधायकों में से 23 की स्थिति जनता के बीच अच्छी नहीं पाई गई है। यानी करीब 68 प्रतिशत विधायकों का प्रदर्शन पार्टी की कसौटी पर खरा नहीं उतरा है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में कई मौजूदा विधायकों के टिकट कटने की संभावना जताई जा रही है।

2027 चुनाव से पहले BJP कराएगी बड़े बदलाव?

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश संगठन और प्रदेश नेतृत्व की ओर से तीन अलग-अलग स्तरों पर आंतरिक सर्वे कराया गया है। इसमें विधायकों के कामकाज, क्षेत्र में सक्रियता, जनता के बीच लोकप्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ तालमेल और संगठन में उनकी स्वीकार्यता को आधार बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

सर्वे में कई विधायकों की स्थिति संतोषजनक नहीं बताई गई है। खास बात यह है कि खराब रिपोर्ट केवल उन क्षेत्रों से नहीं आई है, जहां भाजपा की राजनीतिक स्थिति कमजोर मानी जाती है, बल्कि पार्टी के मजबूत गढ़ों में भी विधायकों के खिलाफ नाराजगी सामने आने की बात कही जा रही है।

गोरखपुर में 9 में से 6 विधायकों की रिपोर्ट खराब

गोरखपुर जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 2022 के चुनाव में भाजपा के विधायक चुने गए थे। हालांकि, आंतरिक सर्वे में इनमें से 6 विधायकों की स्थिति अच्छी नहीं बताई गई है।

इसी तरह देवरिया में 7 में से 5, कुशीनगर में 6 में से 4 और महराजगंज में भाजपा के तीनों विधायकों की रिपोर्ट ठीक नहीं बताई जा रही है। बस्ती जिले में पार्टी के एकमात्र विधायक की स्थिति भी सर्वे में संतोषजनक नहीं मिली है।

इन जिलों में भी विधायकों को लेकर नाराजगी

गोरखपुर क्षेत्र के अन्य जिलों में भी भाजपा के मौजूदा विधायकों को लेकर फीडबैक अच्छा नहीं बताया जा रहा है।

  • सिद्धार्थनगर: सहयोगी दल सहित 3 विधायकों में से 1 की रिपोर्ट खराब।

  • संतकबीर नगर: 3 में से 1 विधायक की स्थिति संतोषजनक नहीं।

  • मऊ: भाजपा के एकमात्र विधायक की रिपोर्ट खराब।

  • बलिया: पार्टी के 2 विधायकों में से 1 की स्थिति ठीक नहीं।

मौजूदा विधायकों के टिकट पर मंडराया संकट

आंतरिक सर्वे में सामने आए फीडबैक के बाद भाजपा संगठन आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव कर सकता है। माना जा रहा है कि पार्टी चुनाव से पहले कमजोर प्रदर्शन करने वाले विधायकों के विकल्प तलाश सकती है और नए चेहरों को मौका देने पर विचार कर सकती है।

हालांकि, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर टिकट काटने को लेकर भाजपा की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम फैसला पार्टी का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व चुनावी परिस्थितियों तथा संगठनात्मक फीडबैक के आधार पर लेगा।

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस सर्वे ने भाजपा के मौजूदा विधायकों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पार्टी कितने मौजूदा विधायकों पर दोबारा भरोसा जताती है और कितने नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारती है।