Thursday, 07 August 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
UP Board Compartment Result: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
डेली संवाद, लखनऊ।
UP Board Compartment Result 2025 Link: यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम 2025 में भाग लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से क्लास 10th एवं 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
UP Board Compartment Result 2025 Link[/caption]
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर ब्रिटेन का सनसनीखेज खुलासा
स्टूडेंट्स परिणाम की जांच UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी दोनों ही कक्षाओं के सप्लीमेंट्री रिजल्ट के संबंध में लिंक दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे नतीजे चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं। [caption id="attachment_80845" align="aligncenter" width="829"]
UP Board Compartment Result 2025 Link[/caption]
रोल नंबर की आवश्यकता
सभी छात्रों को बता दें कि यूपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर दर्ज करना होगा। अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो एडमिट कार्ड से इसे देख सकते हैं। दोनों ही कक्षाओं के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन 26 जुलाई 2025 को करवाया गया था।ऐसे चेक करें रिजल्ट
- यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर "हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2025" पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना है उस पर क्लिक करें।
- अपना जिला और वर्ष चुनकर रोल नंबर दर्ज करें।
- दिया गया कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकते हैं।
