Thursday, 23 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UP News: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
डेली संवाद, गोरखपु।
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जमीन से जुड़े विवादों का निस्तारण विशेष टीम गठित करके किया जाए। जमीन का मालिकाना हक उसके वास्तविक स्वामी के पास ही होना चाहिए। किसी व्यक्ति की जमीन पर यदि दबंगों ने कब्जा किया है तो जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ दोषियों को कानूनी सबक सिखाया जाए।
किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले बख्शे न जाएं। मुख्यमंत्री (
Yogi Adityanath
) ने कहा है कि सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है।
[caption id="attachment_79485" align="aligncenter" width="1200"]
CM Yogi Listens to Grievances During Janta Darshan[/caption]
CM Yogi Listens to Grievances During Janta Darshan[/caption]