Sunday, 14 June 2026
उत्तर प्रदेश
UP News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करने आ रहे जेवर के किसान
डेली संवाद, लखनऊ।
UP News: उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक अध्याय जुड़ने जा रहा है। जेवर क्षेत्र के किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए यह सुखद अवसर होगा कि वे उसी भूमि से हवाई यात्रा करेंगे, जहां कभी वे खेती-मजदूरी करते थे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से करीब 170 किसान, जिनमें 20 महिलाएं भी शामिल हैं, लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन करेंगे।
विकास में सहभागी बने किसान, सीएम योगी से करेंगे संवाद
जेवर से उड़ने वाली पहली फ्लाइट से सफर करने वाले ये वे किसान परिवार हैं, जिन्होंने प्रदेश और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी जमीन एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपलब्ध कराई। वर्षों तक खेतों में अन्न उगाने वाले इन किसानों के लिए यह यात्रा केवल हवाई सफर नहीं, बल्कि सम्मान, विश्वास और विकास में उनकी भागीदारी का प्रतीक होगी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
लखनऊ पहुंचने पर किसान प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका अभिनंदन करेगा और प्रदेश के बदलते विकास परिदृश्य के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करेगा।