Friday, 29 May 2026
उत्तर प्रदेश
UP News: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी
डेली संवाद, हमीरपुर।
UP News: बेतवा नदी (Betwa River) पर लालपुर एरिया (Lalpur Area) के मोराकांदर परसनी से कुरारा के नैठी और कंडौर गांव के बीच बन रहे करीब एक किलोमीटर लंबे पुल का एक हिस्सा गुरुवार देर रात लगभग तीन बजे अचानक ढह गया। हादसे में मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर पिलर के पास फंस गए हैं और गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
घटना के समय सभी मजदूर पुल के उसी हिस्से में सो रहे थे। तेज आंधी और बारिश के दौरान स्लैब गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। State Disaster Response Force (एसडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जबकि दूसरी टीम भी राहत कार्य में जुटने के लिए रवाना हो गई है।