Wednesday, 01 April 2026
उत्तर प्रदेश
UP News: मेलबोर्न के अप्रवासी हिंदू सम्मेलन में गूंजेगा श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा
डेली संवाद, वृंदावन।
UP News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार ले रहा है। 5 वर्ष पूर्व शुरू हुआ यह आंदोलन देश-विदेश में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। आंदोलन की गति को देखतें हुए इसके वैश्विक स्तर पर फैलने के संकेत मिल रहे हैं।
ब्राह्मण आस्ट्रेलिया महासभा के अध्यक्ष चंदर शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि (
Shri Krishna Janmabhoomi
) बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह को 20 जून को ऑस्ट्रेलिया मेलबोर्न में होने वाले अप्रवासी हिंदुओं के विराट सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया साथ ही हस्ताक्षर अभियान के दस्तावेज सौंपे।